(Amber, Jaipur)
जेडीए ने आगरा रोड स्थित बगराना बस्ती के प्रभावित परिवारों को प्लॉट देने की तैयारी कर ली है। मंगलवार जेडीसी शिखर अग्रवाल ने एक बैठक ले कर जेडीए अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के पूनर्वास के लिए निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि बुधवार दोपहर 3 बजे बगराना बस्ती के प्रभावितों को प्लॉट देने के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद गुरूवार को प्रभावितों को आवंटन पत्र जारी करने के लिए शिविर लगाया जाएगा। बुधवार को जेडीए अधिकारी मौके पर प्लॉटों का डिमार्केशन करेंगे। जेडीए से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार दोपहर बाद जेडीए बगराना में तोडफोड़ कर सकता है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जेडीए कार्रवाई के बाद बेघर हुए किसानों के विरोध को देखते हुए जेडीए ने बगराना में प्रभावितों को पहले बसाने का निर्णय है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।