नगर निकाय चुनाव के लिये कांग्रेस ने भी कसी कमर.....पर्यवेक्षक ने लिया फीडबैक
(Amber, Jaipur) राजस्थान में नवम्बर में 40 निकायों ओर 6 निगमों में चुनाव होने हैं। जिसमें जयपुर शहर में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस के पांचों पर्यवेक्षकों ने शहर के नेताओं के साथ बैठक कर आगामी निगम चुनावों को लेकर रणनीती तय की। बैठक में तय किया गया कि आज से ही प्रत्याशियों के आवेदन जिला कांग्रेस कमेटी लेना शुरू कर देगी जो 14 अक्टूबर तक चलेगा जिसके बाद 16 अक्टूबर तक इन आवेदनों की स्र्कूटनी होगी। स्क्रूटनी के बाद 17 से 19 तक गिरिजा व्यास को छोडकर चारों पर्यवेक्षक खुद को दिए गए विधानसभा क्षेत्रों में जाकर व्यक्तिवश सभी कैन्डीडेट से मुलाकात करेंगें। निकाय ओर निगम के चुनावों को लेकर भले ही ये नही तय किया गया हो कि टिकट में किसे प्राथमिकता दी जाएगी...लेकिन एक बात तय है कि कम से कम 25 प्रतिशत टिकट युवाओं को ही दिये जायेगें और पुराने जीते पार्षदों को भी प्रक्रिया के तौर पर ही अपने नाम देने होगें। बैठक में चारों पर्यवेक्षकों को अलग अलग विधानसभा की जिम्मेदारी दे दी गयी है। इसके अनुसार पूर्व विधायक संयम लोढा को झोटवाडा, सिविल लाइन ओर विधाधर नगर पूर्व विधायक हाजी कय्यूम खान को किशनपोल.. आदर्श नगर तो पूर्व विधायक टीकाराम जूली को बगरू ओर सांगानेर विधानसभा और जिला प्रमुख खुशवीर सिंह को मालवीय नगर, आमेर ओर हवामल विधानसभा सीट में आने वाले वार्डो की जिम्मेदारी दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।