CISF के हेड कांस्टेबल ने अपने तीन साथियों को मार डाला
(TAMILNADU, India) पुलिस और संयंत्र के अधिकारियों के मुताबिक हेड कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह ने कलपक्कम शहर में परमाणु संयंत्र परिसर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सीआईएसएफ की बैरकों में नौ मिमी कार्बाइन से कथित तौर पर गोलियां दागीं, जिससे सहायक सब इंस्पेक्टर गणेशन और हेड कांस्टेबल सुब्बुराज तथा मोहन सिंह की मृत्यु हो गई। कांचीपुरम के पुलिस अधीक्षक सी विजय कुमार ने बताया, ‘सुबह पांच बजकर 30 मिनट के करीब यह घटना हुई जिसमें तीन सीआईएसएफ कर्मी मारे गए हैं। हम जांच पड़ताल में जुटे हैं कि घटना कैसे घटित हुई?’ पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में सहायक सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल गोवर्धन सिंह को गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के कारण परमाणु परिसर के कामकाज प्रभावित हुए अथवा नहीं, इस सवाल के जवाब में मद्रास एटॉमिक पावर स्टेशन के निदेशक टी जे कोटीस्वरन ने बताया, ‘शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर यह घटना हुई, इसलिए कोई कामकाज प्रभावित नहीं हुआ।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।