बॉलीवुड की नई रियल लाइफ जोड़ी बन सकते हैं अर्जुन और सोनाक्षी !
(India) अर्जुन और सोनाक्षी न सिर्फ अच्छे पड़ोसी हैं बल्कि वे दोनों कई महीनों से एक दूसरे के साथ छुट्टियां भी मना रहे हैं, अर्जुन और सोनाक्षी ने दुनिया से भले ही अपने प्यार की कहानी को छुपा कर रखा हो लेकिन उनके घर वाले इससे अच्छी तरह से वाकिफ हैं, अर्जुन और सोनाक्षी दोनों ही अच्छे परिवारों से हैं और दोनों बेहद इमोशनल भी हैं, दोनों की इन क्वालिटीज़ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर अर्जुन और सोनाक्षी फ्यूचर में कोई बड़ा फैसला करते हैं तो यह इन दोनों के लिए ही अच्छा होगा, यह जोड़ी जल्द ही हमें सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी, अर्जुन और सोनाक्षी अमित शर्मा की फिल्म 'तेवर' में नजर आएंगे, यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज़ होगी, इस फिल्म को अर्जुन कपूर के पापा बोनी कपूर और चाचा संजय कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।