(Amber, Jaipur)
राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ. हबीब खान गौराण ने राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तारी से बचने के लिए भले ही इस्तीफा दे दिया, लेकिन वे अब ऐसे केस में सीधे फंस गए हैं, जिसमें गिरफ्तारी कभी भी संभव है। एसओजी ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी को न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाने के लिए आरजेएस की मुख्य परीक्षा का प्रश्न-पत्र चुराया। इसके बाद उनकी बेटी ने 10वीं रैंक हासिल की थी। एसओजी सूत्रों के अनुसार गौराण ने अपने पद पर रहते हुए अहमदाबाद की सूर्या ऑफसेट एंड सिक्योरिटी प्रिंटर्स से सभी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र छपवाए थे। इसमें 21, 22, 23 और 24 मार्च 2013 को हुई आरजेएस की परीक्षा भी शामिल है। यह परीक्षा गौराण की बेटी ने भी दी थी। बेटी के लिए गौराण प्रेस गए और प्रश्न-पत्र लेकर आए थे। यह खुलासा आरएएस-प्री परीक्षा में पेपर लीक करने वाले गिरोह और प्रेस मालिकों से पूछताछ में हुआ है। एसओजी ने जांच के बाद 2 अक्टूबर को गौराण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा नंबर 12/2014 है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।