नौसेना में स्थायी कमीशन का मौका, जानें- वेतनमान और योग्‍यता
(India) उम्र:
एनएआईसी के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1990 और 1 जुलाई 1996 के बीच होना चाहिए। यानी उसकी उम्र 19 वर्ष 6 माह से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शिक्षा संवर्ग के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1990 और 1 जुलाई 1994 के बीच होनी चाहिए।

योग्यता:
एनएआईसी के लिए 65 प्रतिशत अंकों के साथ वैद्युत/इलेक्ट्रॉनिकी/यांत्रिकी में स्नातक डिग्री, इलेक्ट्रॉनिकी/भौतिकी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा।
शिक्षा संवर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ एमएससी (भौतिकी/गणित/रसायन विज्ञान) या एमए (अंग्रेजी/इतिहास) या एमसीए (स्नातकोत्तर स्तर पर भौतिकी/गणित) या इंजीनियरिंग में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री (यांत्रिक/इलेक्ट्रॉनिकी संचार/वैद्युत इलेक्ट्रॉनिकी एवं इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिकी एवं दूरसंचार/वैद्युत/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी)।

शारीरिक मानदंड :
ऊंचाई न्यूनतम 157 सेमी तथा वजन उसके अनुरूप। नेत्रदृष्टि मानक

वेतन मान:
सब लेफ्टिनेंट के लिए पीबी-3 15,600-39,100 रु। ग्रेड वेतन 5,400 रु और एमएसपी 6,000 रु। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के भत्ते भी मिलेंगे। सब लेिफ्टनेंट के लिए सीटीसी 66 हजार रु प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया :
डिग्री पाठ्यक्रम में प्राप्तांकों के आधार पर सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) मेरिट बनाएगा और उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाएगा। साक्षात्कार दिसंबर 2014 से अप्रैल 2015 के बीच बंगलुरु/भोपाल/कोयम्बटूर/विशाखापत्तनम में होंगे। साक्षात्कार दो चरणों में होंगे। पहले चरण में इंटलिजेंस परीक्षा, पिक्चर परसेप्सशन, विचार-विमर्श परीक्षा होगी। दूसरे चरण में मनोवैज्ञािनक परीक्षा, सामूहिक परीक्षण व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। परीक्षाएं 4 दिन तक चलेंगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों की चिकित्सा परीक्षा होगी।

प्रशिक्षण:
सफल उम्मीदवारों को जुलाई 2015 में सब लेफ्टिनेंट के रैंक में अधिकारी के रूप में शामिल किया जाएगा। वे दो साल तक प्रोबेशन पर रहेंगे।
आवेदन कैसे करें :
वेब साइट www.nausena.bharti.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। वैसे विस्तृत विवरण www.nausena.bharti.nic.in पर भी उपलब्ध है।

अंतिम तिथि :
24 अक्टूबर 2014

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।