(India)
जयपुर- नौकरी से हटाए गए विद्यार्थी मित्रों ने बुधवार को शिक्षा संकुल में झाडू लगाई। सुबह से ही इसके लिए राज्यभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी मित्र संकुल पहुंचे। राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के बैनर तले विद्यार्थी मित्रों ने शिक्षा संकुल परिसर में सफाई अभियान चलाया। वे हाथों में झाड़ू लेकर सरकार का इस मामले पर ध्यान आकर्षित कर रहे थे कि उन्हें जल्दी से जल्दी नौकरी पर लगाया जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।