मीटिंग्स और जमीन अधिग्रहण में ही 17 साल से अटकी पड़ी है गंगापुर सिटी-दौसा रेलवे लाइन
(Amber, Jaipur) करीब 17 साल से लंबित गंगापुर सिटी-दौसा रेलवे लाइन को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव यूडीएच अशोक जैन ने सचिवालय में बैठक ली। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग और रेलवे के भी कई अधिकारी शामिल थे। बैठक में गंगापुरसिटी-दौसा रेलवे लाईन की बाधा बन रही समस्याओं पर चर्चा की गई। जैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश कि मुआवजे का भुगतान होने के बावजूद किसान भूमि पर रेलवे को स्वामित्व नहीं सौंप रहे हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियो को पत्र लिखा जाए। जैन ने निर्देश दिए कि पत्र लिखकर जमीनों पर कब्जा सुनिश्चित करवाया जाए ताकि गंगापुर-सिटी-दौसा रेलवे लाइन का काम गति पकड सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।