(Amber, Jaipur)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सीएमओ में सौर-ऊर्जा नीति-2014 को जारी किया। इस दौरान उनके साथ ऊर्जा मंत्री गजेन्द्र खींवसर, प्रमुख शासन सचिव पीडब्ल्यूडी डीबी गुप्ता और प्रमुख शासन सचिव उद्योग वीनू गुप्ता सहित कई इंडस्ट्रलिस्ट भी मौजूद रहे। इस सौर-ऊर्जा नीति की घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने बजट में की थी, जिसमें प्रदेश में बिजली आपूर्ति सुदृढ करने के लिए 25 हजार मेगावाट उत्पादन के लिए कई सोलर प्लान्ट लगाने और 16 सोलर पार्क स्थापित करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री राजे ने अभी हाल ही में इस नीति को लागू करने के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में राजस्थान टीनेंसी एक्ट में संशोधन को मंजूरी दी है। 25 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की गति को बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा, विंड प्लांट और सोलर पार्क स्थापित करने के लिए काश्तकार को भू-परिवर्तन की जरूरत नहीं होगी। काश्तकारों को ये भी सुविधा दी गई है कि वे 30 से 40 साल तक के लिए अपनी भूमि लीज पर दे सकेंगे। इसके लिए राजस्थान भू राजस्व अधिनियम में संशोधन कर विधानसभा में बिल पेश करने की अनुमति दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।