(Amber, Jaipur)
टोंक रोड पर करीब एक साल पहले डाटा इंफोसिस कंपनी के कैशियर को लूटने की फिराक में आए मुख्य अभियुक्त को बजाज नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के कुछ दिनों बाद वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरकत नगर में लावारिस हालत में खडी मिली थी। लुटेरों की ओर से चुराए गए मोबाइल में अपना सिम डालते ही पुलिस ने ट्रेसकर तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में लूट का मुख्य अभियुक्त फरार था। बजाज नगर थाना पुलिस को देर रात मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।