मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच किसी तरह की खटास से भाजपा का इनकार
(Amber, Jaipur) राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष अशोक परनामी ने आनन-फानन में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस बुलाई और राजे के कथित बयान पर भाजपा की तरफ से सफाई दी। परनामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे में काफी अच्छे और घनिष्ठ संबंध है। राजे ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। परनामी ने इसे मीडिया की उपज और बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने वाला बताया। आपको बता दें कि बुधवार को सीएम राजे ने जयपुर में आरओबी के उद्घाटन कार्यक्रम में मोदी का नाम लिए बिना कहा था कि भाजपा को मिला बड़ा मैन्डेट किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं मिला है। और किसी को ऐसा गुमान भी नहीं होना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।