(Amber, Jaipur)
जयपुर में राज्य सूचना आयुक्त पी एल अग्रवाल ने अपने पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्य मंत्रिमण्डल से अरुण चतुर्वेदी, कालीचरण सराफ,डीजीपी ओमेंद्र भारद्धाज, सीएस राजीव महर्षि सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पीएल अग्रवाल ने कहा कि सूचना के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किये जायेगें और आम आदमी को सूचना आसानी से उपलब्ध करवाई जायेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।