आरसीए में घमासान को लेकर राजनैतिक दलों को भी सताने लगी चिंता,,,,,
(Amber, Jaipur) प्रदेश में इन दिनों राजस्थान किक्रेट एसोसिएशन में मची घमासान से अब जनप्रतिनिधियों को भी चिंता होने लगी है। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया का मानना है कि किसी एक व्यक्ति को लेकर आपसी मनमुटाव है तो किसी को कोई नुकसान नही होता है लेकिन जिस तरह से राजस्थान किक्रेट एसोसिएशन दो धडों में बंटकर आपस में झगडने का काम कर रही है इससे खास कर किक्रेट और खिलाडियों को भारी नुकसान होगा जो कि गलत है। इसका समाधान निकालने के लिए सभी को एक मंच पर आकर बात करने की जरूरत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।