(India)
पूर्व मिस श्रीलंका रह चुकी 29 वर्षीय जैक्लीन वर्ष 2009 में टि्वटर से जुड़ी थी। उन्होने ट्वीट कर जानकारी दी कि टि्वटर पर आखिरकार मेरे दस लाख प्रशंसक बन गए हैं। इसलिए सलमान खान को धन्यवाद। जैक्लीन ने 2009 में ही अलादीन फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमे उनके साथ अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख थे। उन्होंने जाने कहां से आई है और मर्डर 2 में भी अभिन्य किया, बतौर अभिनेत्री उन्हें किक से अभिनेत्री के तौर पर पहचान मिली। कई फैशन शो के दौरान रैंप पर भी जैक्लीन हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।