खरखौदा गैंगरेप में यूटर्न : न गैंगरेप हुआ ना ही अपहरण : पीडिता
(Mawana, Meerut) महिला पुलिस थाने की अधिकारी अल्का सिंह ने कहा, पीडिता का कहना है कि अगर वह अब घर गई तो उसके माता-पिता और परिवार के सदस्यों से उनकी जान को खतरा है। इसके तुरंत बाद पीडिता को सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट ने बयानों के बाद युवती को शहर के नारी निकेतन में भेजने का आदेश दिया। 20 वर्षीय युवती ने बताया कि दूसरे समुदाय के लड़के साथ अपनी मर्जी से गई थी और मैं उस लड़के से प्यार करती थी यह मेरे माता-पिता को पंसद नहीं था। पीडिता ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसे डराया-धमकाया जिसके बाद दवाब में आकर उसने अपरहण और बलात्कार का केस दर्ज करवाया था। पीडिता ने सोमवार सुबह अपने केस को वापस ले लिया है। युवती ने बताया कि वह इसलिए पुलिस की शरण में आई क्योंकि अब उसे घर वापस नहीं जाना। क्योंकि उसकी जान को खतरा है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।