आरसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष आमीन पठान ने ली बैठक........
(Amber, Jaipur) आरसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष आमीन पठान ने आरसीए दफ्तर में अपने कार्यकाल की पहली विधिवत बैठक ली। इस बैठक में कार्यवाहक उपाध्यक्ष विमल शर्मा..कार्यकारी सचिव शक्ति सिंह राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में आरसीए की आगामी गतिविधियों के संचालन और बीसीसीआई के रूख पर चर्चा की गई, साथ ही ललित मोदी के कार्यकाल में व्यय किये गये रुपयों के बारे में बातचीत की गई। इस मौके पर पठान ने कहा की आरसीए की गतिविधी शुरू करने से पहले सभी कर्मचारियों की लिस्ट ली गई है। आरसीए में वर्तमान में क्या-क्या कमियां है। उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होनें कहा कि आरसीए की गाड़ी जल्द ही ट्रैक पर लाई जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।