धौलपुर के फरार विधायक बनवारी लाल ने किया जयपुर पुलिस हैडक्वार्टर में सरेंडर
(Amber, Jaipur) धौलपुर के विधायक बीएल खुशवाह ने नरेश नामक युवक की हत्या के मामले में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, बीएसपी विधायक बीएल कुशवाह अपने समर्थकों के साथ दोपहर के वक्त राजधानी जयपुर स्थित अपने निवास पर पहुंचे। जहां उन्होनें उनके संबोधित कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। मीडिया के सामने उन्होनें कहा कि धौलपुर की सीट बीजेपी के नाक का सवाल थी, जब वो जीते तो उन पर आरोप लगाये गए, जिस युवक की हत्या की गई, उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होनें कहा कि बीजेपी सरकार उन्हें लगातार परेशान कर रही है। वीओ-इसके बाद खुशवाह अपनी गाड़ी से पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहां गेट नंबर तीन से पुलिस ने उन्हें गाड़ी से उतारकर गिरफ्तार कर लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।