(India)
करिश्मा को बड़े परदे पर अंतिम बार वर्ष 2012 में फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ में देखा गया था। करिश्मा का कहना है कि उनके और करीना के बीच का रिश्ता बहुत मजबूत है। करिश्मा ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘वह मेरी बहन है और हम बहुत करीब हैं। मुझे लगता है कि वह मेरे लिए परिवार के एक सदस्य से ज्यादा एक दोस्त है। हम दानों के रिश्ते बहुत मजबूत हैं और वह मेरी जिंदगी में एक वरदान है।’ फिल्म ‘जुबैदा’ की अभिनेत्री का कहना है कि दो बहनों का एक ही दशक में सफलतापूर्वक काम करना एक दुर्लभ उदाहरण है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि बॉलीवुड में ऐसा पहले नहीं हुआ जहां दो बहनों ने एक ही दशक या एक ही पीढ़ी में सफल नायिकओं के रूप में एक साथ काम किया हो। मुझे लगता है कि एक सफल करियर के मामले में हम दानों भाग्यशाली हैं।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।