(Bijnor, Bijnor)
इस युवक की पहचान कलीम के तौर पर की गई है । वह अमरोहा के ढक्का गांव का रहने वाला है । उसने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपना अकाउंट पवन चौधरी के नाम से खोला था। यह मामला तब सामने आया जब एक लड़की 22 सितंबर को अपने घर से फरार हो गई जिसे सोमवार को पुलिस ने बरामद किया । जांच अधिकारी विकास यादव ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पाया गया कि लड़की फेसबुक पर एक युवक के संपर्क में थी । लड़की ने बताया कि उसने उस युवक से दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। उन्होंने बताया कि कानपुर और देहरादून की कुछ लड़कियों को भी इस युवक ने इसी तरह धोखा दिया था । इन लड़कियों ने भी पुलिस से शिकायत की है । एक लड़की ने बताया कि इस युवक ने स्पेन की एक युवती से भी शादी की थी और उससे 20 लाख रूपये लूट लिए थे । पुलिस ने बताया कि कलीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कलीम की तलाश की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।