(DELHI, India)
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों के पास से मृत कांस्टेबल का पिस्तौल भी बरामद किया गया है जिसे वे कथित रूप से घटनास्थल से फरार होने से पूर्व कांस्टेबल से छीन ले गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों किशारों समेत चारों डकैत चोरी की योजना बना रहे थे कि उसी समय इलाके में गश्त लगा रहे पुलिसकर्मियों से उनका सामना हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबलों ने उन लुटेरों को नजदीक के थाने में लाने की कोशिश की लेकिन तभी आरोपियों ने गोली चलाकर कांस्टेबल जगबीर सिंह की हत्या कर दी और कांस्टेबल नरेन्द्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले से जुड़े चारों आरोपी पकड़े जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से कांस्टेबल जगबीर (42 साल) का पिस्तौल भी बरामद किया गया है। यह घटना कल रात करीब डेढ़ बजे विजय विहार थाने से कुछ ही दूरी पर हुयी थी, जिसमें जगबीर सिंह की मौके पर हीं मौत हो गयी थी और नरेन्द्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जगबीर 15 सालों तक भारतीय सेना में काम करने के बाद 2008 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।