(Amber, Jaipur)
जयपुर रिंग रोड प्रोजेक्ट के प्रभावितों को मुआवजे का ऐलान किया गया है। जेडीए ने एक प्रेस वार्ता कर घोषणा की है कि प्रभावितों को विशेष मुआवजा पैकेज दिया जाएगा। जिसके तहत 2011 की DSR के आधार पर मकान मुआवजा दिया जाएगा। रिंगरोड मे आए स्टेक्चरी का 25 हजार मुआवजा दिया जाएगा और रिगरोड में आये मंदिर भूमि का 25 प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा कुए का भी मुआवजा दिया जाएगा। रिगंरोड प्रभावित किसानों को ट्यूब वेल के लिए कलेक्टर एनओसी देगा। किसानों के मुआवजे के लिए सरकार ने कमेटी गठीत की है। इस कमेटी में जेडीसी शिखर अग्रवाल......जयपुर शहर सांसद.... रामचरण बोहरा.....बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और बगरु विधायक कैलाश वर्मा शामिल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।