जूनियर ओवरमैन (कुल पद 94), माइनिंग सिरदार (कुल पद 238), डेप्युटी सर्वेयर (कुल पद 15)।
योग्यता:
जूनियर ओवरमैन तकनीकी एवं सुपरवाइजरी ग्रेड-सी पद के लिए ओवरमैन प्रमाण पत्र अथवा समकक्ष प्रमाण पत्र, मान्य गैस परीक्षण प्रमाण पत्र, मान्य प्राथमिक चिकित्सा प्रमाण पत्र।
माइनिंग सिरदार तकनीकी एवं सुपरवाइजरी ग्रेड-सीपद के लिए माइनिंग सिरदार प्रमाण पत्र, मान्य गैस परीक्षण प्रमाण पत्र, मान्य प्राथमिक चिकित्सा प्रमाण पत्र। डेप्युटी सर्वेयर तकनीकी एवं सुपरवाइजरी ग्रेड-सी पद के लिए मेट्रिकुलेशन के साथ खान सर्वेक्षक प्रमाण पत्र।
उम्र:
दिनांक 17 सितंबर 2014 को अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम उम्र अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 35 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 33 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क :
अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रु का डिमांड ड्राफ्ट देना होगा, जो सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के पक्ष में और रांची में देय होगा।
आवेदन प्रक्रिया :
वेबसाइट www.ccl.gov.in पर जाकर विज्ञापन को विस्तार से देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भी इसी वेबसाइट से करें। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए रोजगार नोटिस के साथ निर्धारित आवेदन पत्र उक्त वेबसाइट से डाउनलोड करें। ऑफलाइन आवेदन को साधारण डाक से महाप्रबंधक (भर्ती), भर्ती विभाग, सेकंड तल, दामोदर भवन, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, दरभंगा हाउस, रांची-834029 पते पर निर्धारित समय से पहले भेजें।
अंतिम तिथि :
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2014 (मध्य रात्रि तक) है, जबकि ऑफलाइन आवेदन के लिए 31 अक्टूबर 2014 है।
चयन प्रक्रिया :
चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा दूसरे चरण में साक्षात्कार होगा। लिखित परीक्षा रांची के किसी भी परीक्षा केंद्र में होगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। उत्तीर्ण अभ्यर्थी को साक्षात्कार की सूचना ईमेल तथा पंजीकृत डाक से दी जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।