मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा कैटरीना का स्टैचू, देखें मेजरमेंट की PICS
(India) कैटरीना के मेजरमेंट की तस्वीरें मैडम तुसाद ने शेयर की हैं। उनका स्टैचू बनाने के लिए करीब 20 लोगों की टीम काम करेगी। इस स्टैचू की लागत 1 लाख 50 हजार यूरो यानी करीब 1 करोड़ 16 लाख से ज्यादा रुपए खर्च होंगे। मेजरमेंट की जो तस्वीरें शेयर की गई हैं उनमें कैटरीना की आंखें और चेहरे का माप लिया जा रहा है। ये स्टैचू 2015 तक म्यूजियम में लगने की उम्मीद है। कैटरीना ने इस बात की जानकारी एक वीडियो से शेयर की है। लंदन के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर और माधुरी दीक्षित के भी वैक्स स्टैचू लगे हुए हैं। इनके साथ अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान के ​स्टैचू भी मौजूद हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।