(Amber, Jaipur)
प्रदेश में महिला पदोन्नति के भेदभाव को जल्द दुरूस्त कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने इसका आश्वासन दिया है। सराफ ने महिला शिक्षक सम्मेलन के दौरान ये बात कही। प्रदेश में महिला शिक्षकों का सम्मेलन जयपुर के पोद्दार स्कूल में चल रहा है। इस दौरान महिला शिक्षकों ने अपनी पदोन्नति की समस्या को प्रमुखता से रखा और मांग कि की इस समस्या को दुरूस्त किया जाए। जिस पर शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि 15 दिन में इस समस्या को दूर करने के लिए एक बैठक होगी। जिसमें महिला शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों को भी बुलाया जाएगा। जिसके बाद प्रदेश में महिला शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो जाएगा। वहीं इस बार महिला शिक्षकों को उम्मीद है कि शिक्षा मंत्री अपना वादा पूरा करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।