कार की डिक्की से मिला दिल्ली के फाइनेंसर का शव
(Budhana, Muzaffarnagar) पुलिस ने कहा कि रतन चंद्र पपनेजा का शव शामली-मुजफ्फरनगर राजमार्ग पर कल नियमित गश्त के दौरान एक कार से बरामद हुआ। इस संदर्भ में बाबरी पुलिस ने प्रमोद, रोहित और गौरव नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी खुद भी फाइनेंसर हैं।
पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि पपरेजा के साथ कहासुनी होने पर तीनों आरोपियों ने उनका दम घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने कहा कि इसके बाद आरोपी कार में शव डालकर उसे गंगनहर में फेंकने के लिए चले गए। अधिकारी ने कहा कि कार को पुलिस ने राजमार्ग पर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान रोका और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।