मेरे काम से प्रभावित नहीं होते हैं मेरे बच्चे: शाहरूख खान
(India) तीन बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के पिता, 48 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि शुरुआत में उनके बच्चे इस बात को लेकर थोड़े सचेत रहते थे लेकिन उनकी परवरिश कुछ इस तरह से हुई है कि उन्हें लोकप्रियता से कोई फर्क नहीं पड़ता। शाहरूख का कहना है, हमने अपने बच्चों को कभी स्टारडम का हिस्सा नहीं बनाया। उनके जन्म के वक्त मैं फिल्मों का स्टार था। उन्हें एक बात स्पष्ट रूप से बतायी गयी कि मैं कड़ी मेहनत करता हूं। उन्होंने कहा, शुरुआत में मैं जब स्कूल जाता था तो उन्हें थोड़ा अजीब लगता था क्योंकि सभी को, रमेश के पिता या गीता के पिता कहकर बुलाते थे और मुझे शाहरूख खान कहते थे। मेरी बेटी को बुरा लगता था। लेकिन वे मुझसे शर्मिंदा नहीं हैं। अभिनेता का कहना है कि वह बच्चों को अपनी फिल्में देखने के लिए बाध्य नहीं करते हैं और नाहीं उनके बच्चों को फिल्म की कमाई के बारे में पता होता है। उनका कहना है, मेरा बेटा आर्यन कभी भी मेरे शो या शूटिंग पर नहीं आता। मेरे बच्चों की परवरिश कुछ ऐसी हुई है कि मैं घर से बाहर जो कुछ भी करूं, उसके बारे में जानना उनके लिए जरूरी नहीं है। शाहरूख की नई फिल्म ‘हैप्पी न्यू इयर’ दीवाली के अवसर पर 24 अक्टूबर पर रिलीज हो रही है। इसमें दीपिका पदुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह मुख्य भूमिका में हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।