केंद्र स्कूली बच्चों के लिए 14 नवंबर को शुरू करेगा बाल स्वच्छता मिशन
(DELHI, India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत मिशन शुरू किए जाने के बाद केंद्र देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर बाल स्वच्छता मिशन शुरू करेगा। सरकारी सूत्रों ने बताया कि ‘बाल स्वच्छता मिशन’ शुरू करने का फैसला उच्चस्तरीय बैठक में किया गया। यह मिशन इसलिए शुरू किया जाएगा ताकि स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं से बच्चों को जोड़ा जा सके और उन्हें इसके प्रति संवेदनशील बनाया जा सके। पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, बच्चे वर्ष 2019 तक स्वच्छ भारत का लक्ष्य हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अधिकारी ने कहा, इस संदर्भ में बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को बाल स्वच्छता मिशन शुरू करने का फैसला किया गया है, जिसके तहत बच्चों को संवेदनशील बनाया जाएगा और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं से जोड़ा जाएगा। इस संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।