(Amber, Jaipur)
बडे प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव महर्षि को केन्द्रीय वित्त सचिव बनाया गया है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनुमति के बाद आज इसके आदेश जारी हो गए । वहीं वर्तमान वित्त सचिव अरविंद मायाराम को पर्यटन विभाग भेजा गया है । इधर मुख्यसचिव राजीव महर्षि के केन्द्र में जाने से प्रदेश में मुख्य सचिव की तलाश शुरू हो गई है माना जा रहा है कि सीएस राजन को मुख्य सचिव बनाया जा सकता है सी एस राजन फिलहाल मुख्यमंत्री के साथ सिंगापुर दौरे पर है । इससे पहले भी सी एस राजन मुख्य सचिव रह चुके है । लेकिन राजीव महर्षि के आने के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। गोरतलब है कि प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को एक के बाद एक कर केन्द्र में बुलाया जा रहा है इससे पहले भी कई अधिकारियों को केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर बुलाया गया था ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।