हुदहुद और पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर,,,
(India) जयपुर- जमकर बारिश हुई। इससे आज तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। टोंक जिले में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। बारिश से तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शाम को बारिश से पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री था, जो रात 8 बजे लुढ़क कर 23 डिग्री रह गया। सीकर के नीम का थाना में डेढ़ घंटे में 2 इंच बारिश हुई। नागौर में दोपहर बाद हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। वहीं मकराना के कई इलाकों में पानी भर गया। इधर अजमेर में एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अलवर में भी बारिश से तापमान गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश हो सकती है। आकाश में लो प्रेशर के कारण बादल हैं। अभी दो दिन बादल छाए रहेंगे। इससे बूंदाबांदी हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।