जयपुर के रिंग रोड मामले को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई.....
(Amber, Jaipur) रिंग रोड के लिए किसानों की भूमि अवाप्ति को लेकर हाइकोर्ट में दायर अपील पर गुरूवार को सुनवाई हुई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और वीएस सिराधना की खण्डपीठ में भूमि अवाप्ति मामले पर दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो गई है। इससे पहले जेडीए ने हाइकोर्ट ने रिकाॅर्ड पेश कर 90 फीसदी प्रभावितों को मुआवजा देने की बात कही थी, वहीं दूसरे पक्ष ने भौतिक कब्जा नहीं देने का आरोप लगाया था। दोनोें पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।