महंगाई के इस दौर में बजरी भी हुई महंगी.......
(Amber, Jaipur) राज्य सरकार ने राजधानी में बजरी की दरों में 9 रूपये प्रति फीट की बढोतरी कर दी है। पहले बजरी की दर करीब 21 रूपये फीट थी जो अब 30 रूपये फीट है। वहीं बाजार में बजरी 40 से 50 रूपये के भाव पर पहुंच गई है। बजरी की सरकारी दर ओर बाजार दर में अंतर प्रशासन के लिए बडी चुनौती है। सरकारी आदेशों का दरकिनार कर व्यापारी बजरी की मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने तय दर से अधिक कीमत पर बजरी बेचने वालों के खिलाफ पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करने की बात कही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।