(Amber, Jaipur)
बीजेपी ने अगले महीने होने वाले 46 शहरी निकायों के चुनाव की कमान पंचायती राज मंत्री गुलाबचन्द कटारिया को सौंपी है। प्रदेश में सम्भवत ये पहला मौका होगा जब सत्ता में रहते हुए पार्टी ने सरकार में मुख्यमंत्री के बाद नम्बर दो की हैसियत वाले मंत्री को निकाय चुनाव का जिम्मा सौंपा हो। निकाय चुनाव के लिए मिशन-46 की रणनीति तय करने के लिए हुई पार्टी की बैठक के बाद कटारिया के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा की गई। पार्टी ने ये भी फैसला किया कि चुनाव वाले सभी 46 शहरों का अलग-अलग चुनाव घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। इसमें वहां की स्थानीय समस्याओं और समाधान को शामिल किया जाएगा। करीब दो घंटे चली बैठक में सभी लोगों से उम्मीदवार चयन और चुनावी रणनीति को लेकर विचार जाने गए। मंत्री कटारिया ने कहा कि तबादलों की राजनीति में फंसने के बजाय सरकार की ओर से किए जा रहे अच्छे कार्यो को जनता के बीच ले जाया जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।