नोएडा में स्कूल की दीवार गिरी, छात्रा की मौत, 25 घायल
(DELHI, DELHI) नोएडा के सेक्टर 49 में हुई ये घटना उस समय घटित हुई जब बच्चे स्कूल कैंपस में खेल रहे थे और अचानक दीवार गिर गई। ताजा जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए छात्रों की संख्या में बढौतरी हो सकती है। घायल छात्रों में से करीब 15 को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकियों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रों में से तीन छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूल में निर्माण का काम चल रहा था स्कूल के इमारत काफी खस्ताहाल थी ऐसे स्कूल प्रशासन का लापरवाही भी इस हादसे के लिए जिम्मेदार है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है और संभावना जताई जा रही है कि अभी और भी कई छात्रों के अंदर फंसे हो सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।