हेमा मालिनी ने परिवार के साथ मनाया अपना 66वां जन्मदिन
(India) हेमा ने ट्वीट कर बताया ‘मैं अपना जन्मदिन, अपने परिवार के साथ मुम्बई स्थित घर में मनाऊंगी और उसके बाद कुछ दिनों के लिये मथुरा जाउंगी, जहां ‘स्वच्छता अभियान’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लूंगी..आप सभी को बधाइयों के लिए धन्यवाद।’ हेमा मालिनी ने 1968 में फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ के साथ अभिनय की शुरूआत की थी और उसके बाद ‘सीता और गीता’, ‘शोले’, ‘संन्यासी’, ‘धर्मात्मा’, प्रतीज्ञा’ और ‘बागबां’ सहित 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। हेमा का जन्म 16 अक्तूबर 1948 को तमिलनाडु के तंजावुर जिले के अम्माकुडी गांव में हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।