जयपुर पुलिस को मिली 27 दिन बाद वैशाली नगर डकैती मामले में सफलता
(Amber, Jaipur) पुलिस कमिश्नरेट द्वारा वैशालीनगर क्षेत्र के चित्रकूट में हुई डकैती एवं इस दौरान परिवार के सदस्यो के साथ हुई मारपीट,लूट और ज्यादती की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इसमें सम्मिलित पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा दो को तथा बांग्लादेश की पुलिस द्वारा एक को गिरफ्तार किया गया है। कमिश्नरेट ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक सलीम को जयपुर से तथा आरीफ को मथुरा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनसे घटना के दौरान प्रयुक्त किये गये मोबाईल हैण्डसैट को भी जब्त किया है। घटना में सम्मिलित एक अभियुक्त रफीक को बांग्लादेश पुलिस द्वारा खुलना में गिरफ्तार किया गया है। रफीक को भारत लाने हेतु अपनाई जाने वाली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।