दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के एसीपी की ही सरेराह कुछ लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। फिलहाल एसीपी अमित कुमार को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना दिल्ली के लोदी श्मशान घाट के पास की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।स्पेशल सेल के ऑफिसर सादा वर्दी में ही रहते हैं। ऐसे में एसीपी अमित कुमार भी सादा वर्दी में पुलिस हेडक्वार्टर जा रहे थे। मौक ए वारदात पर मौजूद लोगों का कहना है कि वहां एक छोटा सा एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद लोगों ने एसीपी की जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि एसीपी को हेलमेट, रॉड और पत्थर से बुरी तरह से पीटा गया। एसीपी पर हमला करने वाले परिवार का बेटा कार से जा रहा था, जबकि उसके माता-पिता मोटरसाइकिल पर उसके पीछे-पीछे जा रहे थे। एसीपी की कार को युवक की कार ने टक्कर मारी और उसके बाद दोनों पक्षों में वाद-विवाद हुआ और फिर पूरे परिवार ने मिलकर एसीपी को बुरी तरह से पीट दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।