(Amber, Jaipur)
पुलिस कमिनरेट द्वारा वैशालीनगर क्षेत्र के चित्रकूट में हुई डकैती एवं इस दौरान परिवार के सदस्यो के साथ हुई मारपीट..लूट और ज्यादती की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इसमें सम्मिलित पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा दो को और बांग्लादेश की पुलिस द्वारा एक को गिरफ्तार किया गया है। प्रतापनगर इलाके में हल्दीघाटी मार्ग पर 9 अक्टूबर को दो गुटों में हुई आपसी कहासुनी के बाद भिडंत में हुई एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने 7 आरापियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर जंगा श्रीनिवास ने बताया कि सत्यपाल चौधरी की हत्या मुंह बोली बहन के मोबाइल पर भद्दाा मैसेज भेजने को लेकर हुई थी। वहीं पुलिस ने जांच में दस आरोपियों को नामजद कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।