(Amber, Jaipur)
पंचायतों के पुर्नगठन को लेकर आज एक बार फिर मंत्रिमंडलिय उप समिति की बैठक हो रही है । इससे पहले कल पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा था कि पंचायत चुनाव पुनर्गठन के आधार पर करवाए जाएंगे। इसका पहले चरण का काम इसी महीने पूरा हो जाएगा। प्रदेश में 1033 ग्राम पंचायतें और 55-56 पंचायत समितियां नई बनने की संभावना है। आज हो रही बैठक में पंचायत पुनर्गठन में आई आपत्तियों को लेकर बैठक में चर्चा की जा रही है । कटारिया ने बताया कि कुछ जगहों से यह भी मांग आई थी कि नियमों में शिथिलता दी जाए, लेकिन इसे नामंजूर कर दिया गया है। पंचायत पुनर्गठन के दूसरे चरण का काम नवम्बर के पहले सप्ताह तक होने की पूरी उम्मीद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।