प्रदेश कांग्रेस ने टिकट वितरण को लेकर फिर दिया नियमों का हवाला,
(Amber, Jaipur) निकाय चुनाव में दो बार हारे हुए लोगों का नहीं मिलेगा टिकट। ये कहना है कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का। पायलट ने निकाय चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि दो बार हारे हुए लोगों को किसी भी हाल में टिकट नहीं मिलेगा। उन्होंने शिक्षित और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिये जाने की भी बात कही। उन्होनें कहा कि कांग्रेस एक कैडर बेस पार्टी है, यहां पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को ही टिकट दिये जाएंगे, उन्होनें युवाओं की टिकट के सवाल पर कहा कि राजनीति की इस पहली सीढ़ी में कांग्रेस युवाओं को मौका देगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।