(Amber, Jaipur)
ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में आज केबिनेट सब कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, पीडब्ल्यूमंत्री यूनुस खान, एसीएस ग्रामीण विकास और पंचायती राज श्रीमत पांडे और ग्रामीण विकास और पंचायती राज सचिव राजेश यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पंचायत समितियों के पुनर्गनठन को लेकर प्राप्त हुई आपत्तियों को शुद्धिकरण के बाद सुना गया। बैठक मे आज उदयपुर और भरतपुर संभाग की पंचायतों के नवसृजन और पुनर्गठन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान इन क्षेत्रों के जनप्रतिनिधी और संभागीय आयुक्त भी मौजूद रहे। कृषि और पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि उदयपुर और भरतपुर संभाग की पंचायतों में आपत्तियां हैं उन पर विचार किया जा रहा है। उदयपुर संभाग में कुछ पिछडी पंचायतों पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत समिति पुनर्गठन में कुछ जगह 5 प्रतिशत सीमा से ज्यादा छूट मांगी जा रही है, लेकिन गाईड लाईन्स से ज्यादा कुछ नही किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।