(Amber, Jaipur)
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है, गुरूवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर बिगड़ती कानून व्यवस्था के संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपा। पायलट ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश में जंगलराज कायम है, पिछले 8 महिनों में 21 प्रतिशत से ज्यादा अपराधों के ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ पायलट ने कहा की प्रदेश में गृह विभाग भगवान भरोसे चल रहा है, उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पायलट ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2007 में पुलिस एक्ट पास किया गया, लेकिन आज तक इस एक्ट के रूल्स लागू नहीं हो पाए। 2007 में कांग्रेस सरकार के शासन पर उन्होनें कहा शासन किसी का भी हो....एक्ट के रूल्स लागू होने चाहिए,
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक कर देखने को कहा। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस को उन पर आरोप लगाने का अधिकार ही नहीं है। इसी के साथ ही परनामी ने कहा कि 2008 से लेकर 2013 तक प्रदेश की जो स्थिति थी ,,उसमें चेन स्नैचिंग, बलात्कार और डकैती के मामले में प्रदेश एक नंबर पर था,,और जो स्थिति उस समय बेपटरी हो गई थी,,उसको अब पटरी पर लाने की कवायद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।