(India)
दीया और साहिल की सगाई न्यूयार्क में कुछ समय पहले हो गई थी। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। शादी से पहले आयोजित समारोह के बाद दीया ने दीया मिर्जा ने ट्वीट पर कहा- 'मेंहदी है रचने वाली।' साथ ही दीया ने सगाई की एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वह साहिल के साथ दिखाई पड़ रही हैं। साथ ही दीया ने अपने फैंस को शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया। मेहंदी सेरेमनी में गोल्डन यलो कलर के अनारकली सूट में दीया बेहद खूबसूरत लग रही थी वहीं साहिल संघा मेहरून रेड कलर की ड्रेस पहने हुए थे। दीया और साहिल पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। एक समय बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्रियों में शामिल और मिस एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल रह चुकीं दीया ने कई हिट फिल्में दी हैं। दीया ने 'रहना है तेरे दिल में' और 'परिणीता' जैसी हिट फिल्में दी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।