मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान
(Amber, Jaipur) भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदाता सूचियों के संबंध में दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर आज सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकृत अधिकारी मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने, हटवाने, स्थानांतरित करवाने और संशोधन के संबंध में आवेदन लेंगे। मतदाता सूचियों के दावों और आपत्तियों का निस्तारण 20 नवंबर से शुरू होगा। और इनका अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2015 को होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।