जयपुर में बैंक पीओ की परीक्षा के दौरान आर्या कॉलेज और वीआईटी कॉलेज में हंगामा
(Amber, Jaipur) राजधानी जयपुर में बैंक पीओ की आईबीपीएस परीक्षा का आयोजन किया गया....लेकिन कई परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थीयो को मायूस होना पडा। कूकस के आर्या कॉलेज परीक्षा केन्द्र और जगतपुरा के वीआईटी परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियो को आईडी कार्ड पर पूरा नाम नही होने के चलते इस परीक्षा से वंचित कर दिया गया। ये परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई लेकिन इस दौरान परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के बाहर खडे रहे और हंगामा करते रहे लेकिन इन परीक्षार्थीयो की किसी ने नहीं सुनी। छात्रों का कहना है कि उनके नाम के आगे सरनेम और अधूरा नाम होने के कारण उनको परीक्षा से वंचित किया गया है। जिसके बाद छात्रों को चेहरे उदास दिखाई दिए। इस तरह के मामले पिछले दिनों हुई परीक्षा के दौरान भी आए थे...लेकिन अभी तक इस समस्या पर कोई हल नहीं हो पा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।