(Amber, Jaipur)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री ने जो देश की जनता से वादा किया वो धीरे-धीरे पूरा हो रहा है। राजे ने कहा कि लोग कहने लगे थे कि मोदी क्या कर लेंगे कैसे रोकेंगे महंगाई को....लेकिन भाजपा सरकार के आते ही पेट्रोल की कीमतें 9 रुपये और डीजल की 4 रुपये तक कम हो गई। उन्होने कहा कि ऐसा भाजपा के अलावा और कोई भी पार्टी नहीं कर पाई है। राजे ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों पर मंहगाई सबसे ज्यादा निर्भर करती है और पैट्रोल डीजल के दाम कम होने से धीरे धीरे महंगाई दर कम होती जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।