‘बिग बॉस’ ने मुझे काफी कुछ सिखाया : अदिति गोवित्रिकर
(India) फिल्म ‘16 दिसंबर’ की अभिनेत्री ने कहा कि उनके समय का बिग बॉस अब तक का सबसे अच्छा सत्र था जिसके विजेता विंदू दारा सिंह थे,अदिति ने बताया, ‘‘‘बिग बॉस’ ने दरअसल मेरे कैरियर को कोई दिशा नहीं दी लेकिन इसने मुझे निश्चित रूप से जीवन की कई सीख दी, इसने मेरी मनोस्थिति को बदला, वहां बिताए 77 दिनों ने मुझे काफी मजबूत बनाया, उस दौरान मैंने काफी कुछ सीखा, ‘बिग बॉस’ का तीसरा सत्र अब तक सबसे अच्छा सत्र रहा.’’ हालांकि 40 वर्षीय अभिनेत्री ने ‘बिग बॉस’ के घर में दोबारा जाने में किसी भी रूचि से इंकार किया, उन्होंने बताया, ‘‘मुझे इसे करके काफी मजा आया, लेकिन अब मैं इसे दोबारा नहीं करना चाहती, मैं फियर फैक्टर में जरूर जाना पसंद करूंगी क्योंकि यह ज्यादा मुश्किल है.’’ अदिति ने कई विधाओं में हाथ आजमाया है , एक डॉक्टर से वे मॉडल, अभिनेत्री और निर्माता बनीं जिसका उन्होंने काफी आनंद भी उठाया,
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने वास्तविक जीवन में जो भी भूमिकाएं निभाईं उसका मैंने लुत्फ उठाया, फिलहाल मैं अभिनय पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही आहार विशेषज्ञ के तौर पर प्रशिक्षण कर रही हूं.’’ अदिति चिकित्सा क्षेत्र में स्नातक हैं, वर्ष 2001 में मिसेज वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।