आरयू की मुख्य परीक्षा 2015 के लिए आज से 4 दिन तक आॅनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकेगा
(India) जयपुर- राजस्थान विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2015 के लिए आज से 4 दिन तक दीपावली के अवकाश के कारण आॅनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकेगा। सोमवार को परीक्षा के फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि होने के कारण वेबसाइट कई बार हैंग हुई जिसके कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिवाली के बाद स्नातक स्तर की परीक्षाओं के फाॅर्म 100 रुपए लेट फीस के साथ 25 से 31 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर हैं। 28 अक्टूबर 3 नवंबर तक लेट फीस के साथ फॅार्म भरे जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।