शाहरुख को उम्मीद, लोगों को पसंद आएगी 'हैप्पी न्यू ईयर'
(India) शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, मुझे एचएनवाई देखने को नहीं मिली, लेकिन जिन्होंने देखी उन सबके मुस्कुराते चेहरे देखने को मिले। मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि यह दर्शकों को खुशियां दे। मुबई में रविवार को 'हैप्पी न्यू ईयर' की स्क्रीनिंग रखी गई थी। फराह खान निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, विवान शाह और सोनू सूद भी हैं। यह फिल्म किंग खान की फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने बनाई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।