पुलिस शहीद दिवस पर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि.........
(Amber, Jaipur) कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिस के अमर शहीदों को पुलिस शहीद दिवस पर राजस्थान पुलिस अकादमी के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस की टुकड़ी की ओर से दिए गए गार्ड आॅफ आॅनर की सलामी महानिदेषक पुलिस ओमेन्द्र भारद्वाज ने ली। झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में भी पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने अब तक शहीद हुए 642 शहीदों का नाम लेते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शोक ड्रिल हुई। कार्यक्रम में पूरे जिलेभर के पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद शहीद चंद्रभान उद्यान में पौधरोपण किया गया। वहीं पुलिसलाइन में ही रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।