प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है धनतेरस का त्योहार.....
(Amber, Jaipur) पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरूआत आज से हो गई। धनतेरस के पर्व के साथ इसकी शुरूआत धूमधाम से हुई। धनतेरस पर आज भौम प्रदोष रहेगा। स्वयंसिद्ध अबूझ मुहुर्त में किसी नवीन कार्य का शुभारंभ व खरीदारी शुभ फलदायी होगा। धनतेरस के शुभ अवसर पर आज सोना चांदी बर्तन और इलेक्ट्रोनिक्स आइटम की जमकर खरीददारी की जा रही है। इससे करोड़ो के कारोबार का अनुमान है । धनतेरस के मौके पर कोटा के बाजारों में सुबह से ही खरीददारी का दौर शुरू हो गया। शहर के प्रमुख बाजार धनतेरस के मौके सजे धजे दिखे। धनतेरस के मौके पर खासतौर से बाजारों में बर्तन और ज्वेलरी की खरीददारी हो रही है। शहर के रामपुरा बर्तन बाजार और स्वर्ण रजत मार्केट में धरतेरस पर रौनक छाई है। धनतेरस के मौके पर उदयपुर में महालक्ष्मी जी के मंदिर में अच्छी खासी भीड रही। सुबह से ही श्रृद्धालु महालक्ष्मी जी के मंदिर दर्शन के लिए पहुंच गए। धनतेरस पर मान्यता है कि लक्ष्मी जी के दर्शन करने से वर्ष पर्यन्त घरों में लक्ष्मी का वास होता है। मंदिरों के अलावा धनतेरस के मौके पर बाजारों में भी काफी भीड़ नजर आई। भारतीय संस्कृति के अनुसार कार्तिक अमावस्या को पांच महापर्वो का त्यौहार दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार त्रयोदशी से शुरू होकर नरक चतुर्दशी....दीपावली....गोवर्घन पूजा और भाईदूज तक मनाया जाता है। आज धनतेरस के दिन बर्तन और सोने चांदी के आभूषण की बाजारो में खूब बिक्री होती है। इस अवसर पर बाजारों को विशेष रूप से सजाया जाता है। इस पर्व पर जिला अस्पताल के आउटडोर में भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना भी की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।